PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना या पीएम किसान, देश के किसानों के लिए सरकार की सबसे बड़ी लाभदायक योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जो कि 3 बराबर किस्तों में मिलते हैं। लेकिन एक छोटी सी गलती हो जाने पर पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे किसानों के अकाउंट में नहीं पहुंच पाते हैं। जैसे छठी किस्त में 46,13,797 किसानों का पेमेंट फेल हो गया है। जबकि उनके फंड, ट्रांसफर, अकाउंट ऑर्डर सब जेनरेट हो गए थे।

पीएम किसान सम्मान निधि की पहली किस्त में 13, 68,509 लोगों के अकाउंट में पेमेंट फेल हो गया है। दूसरी किस्त में 11,40,085 लोगों के अकाउंट में पेमेंट फेल हो गया। तीसरी किस्त में 8,53721 लोगों के अकाउंट में पेमेंट फेल हुआ। चौथी किस्ता में 10,51,525 लोगों के अकाउंट में पेमेंट फेल हो गया। इसी तरह पांचवीं किस्त में 31,774 लोगों के अकाउंट में पेमेंट फेल हो गया है।

मामूली गडबड़ियों की वजह से लाखों किसानों के अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं पहुंच पा रही। कई बार फॉर्म में नाम आधार कार्ड में नाम अलग होने से पेमेंट फेल हो जाता है। इसके अलावा कई बार अधार नंबर , बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड सही नहीं भरने की वजह से पेमेंट रुक जाता है। लिहाजा जब भी आप फॉर्म भरें पूरी सावधानी पूर्वक फॉर्म भरें। उसमें किसी भी प्रकार की कोई गलतियां ना रखें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्लाई करने वाले के नाम में, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में बड़ी गलतियां पाई गई हैं। जिसकी वजह से पेमेंट फेल हो गया है। ये गलतियां सबसे अधिक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश किसानों के अकाउंट में पाई गई हैं। आप इन गलतियों को घर बैठे ऑनलाइन बी ठीक कर सकते हैं।   

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।