PM Kisan: हफ्ते भर बाद आने वाली है किश्त, क्या आपके स्टेटस पर Rft Signed By State लिखा दिखाई दिया?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किश्त 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2021 के बीच मोदी सरकार ट्रांसफर करने वाली है

अपडेटेड Dec 10, 2021 पर 6:25 PM
PM Kisan: हफ्ते भर बाद आने वाली है किश्त

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किश्त 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2021 के बीच मोदी सरकार ट्रांसफर करने वाली है। क्या आपने अभी तक अपना स्टेटस खोलकर चेक किया है कि स्टेटस पर Rft Signed By State लिखा दिखाई दे रहा है। अगर हां, तो आप एक पात्र लाभार्थी किसान हो जिसके खाते में मोदी सरकार अगल हफ्ते पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।

जानें Rft Signed By State का क्या है मतलब

Rft Signed By State का मतलब है कि आपके द्वारा दी गई जानाकरी को चेक कर लिया गया है। अब इसे आगे के लिए ट्रांसपर कर दिया गया है। कुल मिलाकर कहने क मतलब ये है कि देर सवेर आपके अकाउंट में 2,000 रुपये की किस्त जरूर आएगी।


हफ्ते भर बाद आएगी 10वीं किश्त

आपकी किश्त मोदी सरकार 15 से 25 दिसंबर के बीच ट्रांसफर हो सकती है। बीते साल 25 दिसंबर को किसानों के खाते में 2000 रुपये की किश्त आई थी। मोदी सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराती है। सरकार का मकसद है कि किसानों की इनकम दो गुनी की जाए। लिहाजा केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसपर करती है। सरकार ये 6,000 रुपये साल भर में 3 किस्तों में देती है।

अगर लिखा है कुछ ऐसा..

अगर आपके स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखकर आ रहा है तो इसका मतलब होता है कि सरकार ने आपके द्वारा दी गई जानकारी को कन्फर्म कर लिया है। अब जल्द ही आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

Airtel के 99 रुपये के प्रीपेड प्लान से बेहतर है Jio का 91 रुपये का रीचार्ज, जानें कैसे और फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।