Airtel, Jio और Vodafone Idea जैसी तीनों बड़ी टेलिकॉम कंपनियों ने हाल में अपने प्रीपेड प्लान्स के रेट बढ़ाए थे, जिसका झटका सभी ग्राहकों को लगा था। हालांकि, अब ग्राहक ऐसे किफायती दाम वाले रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें बेनेफिट्स अधिक से अधिक मिले। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का सबसे सस्ता प्लान 99 रुपये से शुरू है। वहीं, जियो का प्लान 99 रुपये से शुरू है।
Jio और Airtel टेलीकॉम इंडस्ट्री की दो बड़ी कंपनियों ने अपने प्लान्स के रेट्स बढ़ाएं हैं। यहां हम एयरटेल के 99 रुपये के प्लान की तुलना रिलायंस जियो के 91 रुपये के प्लान से कर रहे हैं। यहां कीमत के साथ बेनेफिट्स के बारे में बता रहे हैं कि ये प्लान एक दूसरे से कितने अलग है और किसमें ज्यादा फायदे मिल रहे हैं।
रिलायंस जियो का 91 रुपये के प्रीपेड प्लान - जियोफोन के 91 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 50 एसएमएस और 28 दिनों के लिए कुल 3 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसे जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही यह प्लान अनलिमिटिड फ्री वॉयस कॉलिंग सुविधा से भी लैस है।
Airtel का 99 रुपये का प्लान
एयरटेल का 99 रुपये का प्रीपेड प्लान - ये स्मार्ट रिचार्ज प्लान है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 1 पैसा प्रति सेकंड का टॉकटाइम और 200MB डेटा मिलता है। इस प्लान में SMS नहीं मिलते। इसमें 99 रुपेय का टॉकटाइम मिलता है। इसमें 1 सेकेंड में 1 पैसा कॉलिंग चार्ज लगता है।