PM Kisan: सरकार पीएम योजना के तहत मिलने वाला पैसा बढ़ा सकती है। पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव के दौरान बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो किसानों को पीएम किसान के तहत मिलने वाला पैसा 9000 रुपये कर दिया जाएगा। अभी किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 6000 रुपये तीन किश्तों में मिलते हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे। ऐसे में चुनाव से पहले यह बयान राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
पीएम मोदी ने किया किसानों को दिया बड़ा वादा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिदनापुर में रैली के दौरान किसानों को लेकर बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो केंद्र और राज्य मिलकर हर किसान के खाते में किसान सम्मान निधि के तहत 9,000 रुपये सीधे ट्रांसफर करेंगे। अभी इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं, जो तीन किस्तों में दिए जाते हैं। पीएम मोदी ने डबल इंजन सरकार की बात करते हुए कहा कि इससे किसानों को ज्यादा फायदा मिलेगा और बीच में दलालों की भूमिका खत्म हो जाएगी। यह सभी घोषणाएं चुनाव से पहले मतदाताओं को आकर्षित करने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में बिचौलियों की वजह से किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पाता। बीजेपी सरकार आने पर यह व्यवस्था बदली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार बनने पर भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्य के विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। पीएम मोदी ने युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया और कहा कि रोजगार मेले के जरिए नौकरियां दी जाएंगी।
रैली के दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए भी कई योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी अभियान के तहत 75 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाएगी, ताकि उनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सके। इसके अलावा महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये तक का मुद्रा लोन देने की बात भी कही गई। खास बात यह है कि इस लोन के लिए बैंक गारंटी की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सरकार इसकी जिम्मेदारी लेगी।