Stock Market: शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। NSE और BSE में कोई भी कारोबार नहीं होगा। अगर आप भी स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं, जो जान लीजिए कि इस हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ चार दिन कारोबार होगा। स्टॉक मार्केट शुक्रवार 1 मई को बंद रहेगा। छुट्टियों के दौरान आप ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे, इसलिए अपने निवेश और ट्रेडिंग की योजना पहले से बना लें। सही जानकारी से आप नुकसान और जल्दबाजी से बच सकते हैं। यहां जानिये आखिर क्यों 1 मई को शेयर बाजार बंद रहने वाला है।
शुक्रवार 1 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार
शुक्रवार 1 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर छुट्टी रहने वाली है। यही कारण है कि शेयर बाजार में किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके बाद वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को भी बाजार बंद रहेगा। यानी लगातार तीन दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। इन दिनों में इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी, SLB और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) से जुड़े सभी सेगमेंट बंद रहेंगे।
2026 में कब-कब बंद रहेगा बाजार?
NSE के अनुसार, साल 2026 में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे हैं। इस गिनती में शनिवार-रविवार शामिल नहीं है। यहां नीचे स्टॉक मार्केट हॉलिडे की पूरी लिस्ट दी गई है।
10 नवंबर – दिवाली (बालिप्रतिपदा)
24 नवंबर – गुरु नानक जयंती
मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी?
दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। भले ही यह दिन रविवार है, लेकिन इस दिन एक खास सेशन रखा जाएगा। इसकी टाइमिंग एक्सचेंज पहले से जारी करेंगे।
सामान्य दिनों में शेयर बाजार सुबह 9:15 बजे खुलता है और दोपहर 3:30 बजे बंद होता है। इससे पहले 9:00 से 9:08 बजे तक प्री-ओपन सेशन होता है। इसके अलावा 3:40 से 4:00 बजे तक क्लोजिंग सेशन चलता है।
ऑर्डर एंट्री और मॉडिफिकेशन शुरू: सुबह 9:00 बजे
ऑर्डर एंट्री और मॉडिफिकेशन बंद: सुबह 9:08 बजे
(आखिरी एक मिनट में कभी भी रैंडम तरीके से बंद हो सकता है। इसके बाद तुरंत ऑर्डर मैचिंग शुरू होती है।)
मार्केट खुलने का समय: सुबह 9:15 बजे
मार्केट बंद होने का समय: दोपहर 3:30 बजे
क्लोजिंग सेशन का समय: दोपहर 3:40 बजे से शाम 4:00 बजे तक
4. ब्लॉक डील सेशन टाइमिंग
सुबह का विंडो: 8:45 बजे से 9:00 बजे तक
दोपहर का विंडो: 2:05 बजे से 2:20 बजे तक
एक्सचेंज जरूरत पड़ने पर तय छुट्टियों के अलावा भी बाजार बंद कर सकता है या पहले से घोषित छुट्टी वाले दिन बाजार खोल सकता है। साथ ही परिस्थितियों के अनुसार ट्रेडिंग के समय को बढ़ाया, घटाया या बदला भी जा सकता है।