PM Kisan Samman Nidhi:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के अकाउंट में सीधे 6,000 सालाना ट्रांसफर करती है। ये पैसे सरकार किसानों को 3 किस्तों में जारी करती है। हर एक किस्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इसकी अगली किस्त नवंबर में आएगी। इस योजना के तहत अब तक करीब 11 करोड़ किसानों को लाभ मिल चुका है। जिसमें सरकार किसानों के अकाउंट में 93,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है। आज़़ादी के बाद पहली बार है ऐसा जब किसी सरकार ने किसानों के अकाउंट में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर की हो। इसकी छठी किस्त जारी हो चुकी है। अब इसकी अगली किस्त यानी सातवीं किस्त नवंबर में जारी होगी। अगर आपके इस योजना में अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं तो आप घर बैठे इस योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक सकते हैं।

ऑनलाइन लिस्ट में नाम कैसे करें चेक

सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। फिर इसके होम पेज में Farmer Corner  पर क्लिक करें। इसमें आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद Get Report पर क्लिक करना होगा। आपके सामने पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।

इसके अलावा आप इन नंबरों पर कॉल करते जानकारी ले सकते हैं।

इन नंबरों पर करें कॉल
पीएम किसान सम्मान योजना लैंडलाइन नंबर : 011—23381092, 23382401
पीएम किसान सम्मान योजना टॉल प्री नंबर : 18001155266
पीएम किसान योजना हैल्पलाइन नंबर: 155261, 0120-6025109

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।