PM kisan Samman Nidhi: आठवीं किस्त के 2,000 रुपये फंस गए हैं तो यहां करें शिकायत, मोदी सरकार ने दी यह सुविधा

PM kisan Samman Nidhi: अगर आपको आठवीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं मिले हैं तो सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं

अपडेटेड May 19, 2021 पर 3:13 PM

PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार की तरफ से किसानों को आठवीं किस्त के 2,000 रुपये जारी कर दिए हैं। सरकार ने 9.5 करोड़ किसानों के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दिए हैं। यह आठवीं किस्त अप्रैल-जुलाई महीने की है।  

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे 3 किस्तों में दिए जाते हैं। हर एक किस्त 2,000 रुपये की होती है। सरकार का मकसद है कि इससे किसानों को इनकम दोगुनी हो जाए। सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। 

बहुत से ऐसे किसान हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो किया है, लेकिन उनके अकाउंट में पैसे नहीं आते हैं। कभी-कभी तो सरकार की तरफ से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं, लेकिन किसानों के अकाउंट में नहीं पहुंचते हैं। अगर आपके भी आठवीं किस्त के 2,000 रुपये फंस गए हैं, नहीं मिले है तो आप भी घर बैठे जान सकते हैं कि आखिर किस्त किस वजह से अटक गई है। 


फंस गए पैसे तो करें यह काम

अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पैसे नहीं आने पर जानकारी नहीं होने के अभाव में किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। ऐसे में पीएम मोदी किसानों को समस्या को दूर करने के लिए पोर्टल में हेल्पडेस्क (Helpdesk) ऑप्शन खोल दिया है। इस साइट पर जाने के बाद किसान आधार कार्ड नंबर के जरिए अपना अकाउंट भी खोल सकते है। पीएम किसान सम्मान निधि में अप्लाई करने के बाद अगर पैसे नहीं आए हैं तो आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।

Helpdesk में क्लिक करने के बाद आप आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद जो भी गलतियां हैं, उन्हें सुधार सकते हैं। जैसे आधार नंबर में सुधार, स्पेलिंग में गलती ऐसी तमाम गलतियों को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा आपके पैसे क्यों अटक गए हैं, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी, ताकि आप गलतियों को सुधार सकें। इसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।

घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस ऐसे करें चेक

ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद मेनू बार में Farmers Corner के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहां आपको Beneficiaries List के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने एक लिस्ट आएगी। इसमें आपको राज्य, जिला, उपजिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसमें लाभार्थी की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। फिर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

आपको यह किस्त न मिली है। बैंक से आपके मोबाइल में मैसेज भी नहीं आया है। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके हेल्पलाइन नंबर में फोन करके पता कर सकते हैं। इन नंबरों में फोन करने पर आपको पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी पता कर सकते हैं।

पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261

पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401

पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606

पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।