PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल भर में किसानों को 6,000 रुपये दिए जाते हैं। पीएम मोदी ने छठी किस्त 9 अगस्त को 8.5 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 17,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। 24 फरवरी 2019 को पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के शुरू होने के बाद इसमें कई तरह के बदलाव किए जा चुके हैं।

अब तक इस स्कीम की 6 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। हर एक किस्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। हर 3 महीने में एक किस्त दी जाती है। अब तक हर एक लाभार्थी किसान को 12,000 रुपये दिए जा चुके हैं। किसानों को अब अगली किस्त का इंजतार होगा, जो नवंबर में जारी की जाएगी। यानी सातवीं किस्त नवंबर में जारी की जाएगी। 

सरकार पीएम किसान योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ देना चाहती है। सरकार का मकसद है कि साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी कर दी जाए। ऐसे में अगर पीएम किसान योजना के पात्र हैं, तो योजना का लाभ जरूर उठाएं। लिहाजा अगर अकाउंट में अगर कई गलती रह गई है जैसे आपके आधार, अकाउंट नबंर में कुछ कमियां हैं तो ठीक कर लीजिए। आप इसे घर बैठे भी दुरुस्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: छठी किस्त जारी, जानिए आपको क्यों नहीं मिली अब तक रकम - https://bit.ly/2Fc7a2D

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ इन किसानों को कभी नहीं मिलेगा, जानिए क्यों? https://bit.ly/2DEtj9j

PM Kisan Samman Nidhi: सातवीं किस्त लेने से पहले करें ये काम, नहीं तो फंस जाएंगे आपके 2,000 रुपये -  https://bit.ly/3h6zMr1

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।