PM kisan Samman Nidhi: केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कई फायदे वाली योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Scheme) या पीएम किसान योजना काफी अहम है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल 6000 रुपये जमा करती है। सरकार इन पैसों को साल भर में 3 किस्तों में भेजती है। हर 4 महीने पर उनके अकाउंट में सरकार 2000 रुपये ट्रांसफर करती है। अबतक किसानों को 6 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं। अब मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान योजना (PM kisan Samman Nidhi Installment) की तर्ज पर सीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत किसानों को 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाएगी।

मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेंगे सालाना 10,000 रुपये

दरअसल राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने एक चुनावी रैली में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब मध्य प्रदेश के किसानों को राज्य सरकार की तरफ से सीएम किसान योजना के तहत हर साल 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मदद पीएम किसान योजना में मिलने वाली 6 हजार रुपये के अलावा होगी। यानी अब मध्य प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 6,0000 रुपये और मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 4,000 रुपये मिलाकर 10,000 मिलेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।