PM Kisan Samman Nidhi: पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारे में पीएम किसान सम्मान निधि एक राजनीतिक मुद्दा बन गया है। राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में पीएम किसान सम्मान निधि लागू नहीं किया था, जिसे BJP ने एक मुद्दा बनाया है। देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सात किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं। जबकि पश्चिम बंगाल के किसानों को अभी तक एक भी किस्त देखने को नहीं मिली।
इस समय राज्य में चल रहे विधान सभा चुनाव में बुधवार को पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि राज्य के किसानों के अकाउंट में 18,000 रुपये भेजे जाएंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रू अमित शाह ने आज गुरुवार को एक रैली में घोषणा की है कि अगर राज्य में BJP की सत्ता आती है हर किसान के अकाउंट में एकमुश्त 18,000 रुपये भेजे जाएंगे।
भाजपा की सरकार ने तय किया है कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनती है तो हर किसानों के खाते में एक साथ 18,000 रुपये भेजने का काम बीजेपी करेगी: पुरुलिया में गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/CCv68XJp1g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2021
शाह ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक चुनावी रैली में कहा है कि अगर आपको केंद्र की योजनाओं का फायदा उठाना है तो आपको BJP को वोट देना होगा।
बता दें कि मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किस्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है।
घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।