PM Kisan Samman Nidhi: सरकारी योजनाओं में लोग कैसे सरकार को चूना लगाते हैं, इसका एक जीता-जागता उदाहरण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना में सामने आया है। सरकार ने लोकसभा में बताया कि इस योजनाा के तहत 32.91 लाख ऐसे किसानों को 2,336 करोड़ रुपये दिए गए हैं जो इस योजना के लिए तय क्राइटेरिया में आते ही नहीं थे। अब सरकार इन लोगों से वसूली करने की तैयारी में है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar ने संसद में बताया कि अयोग्य लोग भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। योजना के तहत 32.91 लाख अयोग्य लाभार्थियों के खाते में 2,326 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोअयोग्य लोग पीएम किसान का लाभ उठा रहे हैं उनका पता लगाकर राज्य सरकारें मामले दर्ज कर रही हैं। इसमें इनकम टैक्स देने वाले कुछ लोग भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ देश के 11 करोड़ 53 लाख किसानों को मिल रहा है।

इन किसानों को नहीं मिलता फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसान के नाम से खेत होना चाहिए। अगर आप खेती करते हैं और आपके नाम से खेती योग्य जमीन नहीं है तो आपको इसका फायदा नहीं मिलेगा। वहीं अगर आपके दादा या पिता के नाम से खेती है और आपके नाम से नहीं है तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि अगर आपके नाम से खेती योग्य जमीन है लेकिन आप किसी सरकारी कर्मचारी हैं, रिटायर्ड हैं या फिर आप डॉक्टर. वकील चार्टर्ड अकाउंटेंट या कोई प्रोफेशनल काम क़र रहे हैं और रजिस्टर्ड हैं। तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही अगर आपको कम से कम 10,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है तो भी आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

आमतौर पर कभी कभी खेती योग्य जमीन खेती करने के नाम से रजिस्टर्ड होती है। लेकिन इस जमीन का उपयोग खेती करने के बजाय किसी दूसरे काम के लिए किया जाता है तो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।  

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराती है। सरकार का मकसद है कि किसानों की इनकम दो गुनी की जाए। लिहाजा केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसपर करती है। सरकार ये 6,000 रुपये साल भर में 3 किस्तों में देती है। 4 महीने में एक किस्त आती है। हर किस्त में 2,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

इस तरह अकाउंट में ट्रांसपर होते हैं पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। फिर उस एप्लीकेशन को राज्य सरकार आपके रेवेन्यू रिकॉर्ड, आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर का वेरिफिकेशन किया जाता है। राज्य सरकार जब तक आपके अकाउंट को वेरिफाई नहीं करती तब तक पैसे नहीं आते। जैसे ही राज्य सरकार वेरिफाई कर देती है तो फिर FTO जेनरेट हो जाता है। फिर इसके बाद केंद्र सरकार अकाउंट में पैसे ट्रांसपर कर देती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।