Get App

PM kisan: किसानों के खाते में आने वाली है अगली किस्त, पीएम किसान सम्मान निधि योजना में तुरंत कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर किसान 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें अप्रैल के पहले हफ्ते में 2,000 रुपये मिल जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2022 पर 11:53 AM
PM kisan: किसानों के खाते में आने वाली है अगली किस्त, पीएम किसान सम्मान निधि योजना में तुरंत कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
PM kisan: किसानों के खाते में आने वाली है अगली किस्त, पीएम किसान सम्मान निधि योजना तुरंत कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

PM kisan Samman Nidhi: देश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अगर किसान 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें अप्रैल के पहले हफ्ते में 2,000 रुपये मिल जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके साथ ही एक शर्त ये भी है कि आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों अपने राशन कार्ड की डिटेल अपलोड करनी होगी और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी जमा करनी होगी।

पीएम किसान योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 10 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।

जानिए कैसे करें घर बैठे रजिस्ट्रेशन

- अब आपको किसान सम्मान निधि के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें