PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार किसानों को किसानों की इनकम दोगुना करने के मकसद से हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली योजना है। इस योजना के तहत किसानों साल भर में तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार अब तक 6 किस्तों में पैसे जारी कर चुकी है। इसकी सातवीं किस्त अगल महीने वाली है। इस स्कीम में सरकार ने 14 हजार करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

फंस गए पैसे तो करें यह काम

अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पैसे नहीं आने पर जानकारी नहीं होने के अभाव में किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। ऐसे में पीएम मोदी ने किसानों को समस्या को दूर करने के लिए पोर्टल में हेल्पडेस्क (Helpdesk) ऑप्शन खोल दिया है। इस साइट पर जाने के बाद किसान आधार कार्ड नंबर के जरिए अपना अकाउंट भी खोल सकते है। पीएम किसान सम्मान निधि में अप्लाई करने के बाद अगर पैसे नहीं आए हैं तो आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।

Helpdesk में क्लिक करने के बाद आप आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद जो भी गलतियां हैं, उन्हें सुधार सकते हैं। जैसे आधार नंबर में सुधार, स्पेलिंग में गलती ऐसी तमाम गलतियों को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा आपके पैसे क्यों अटक गए हैं, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी, ताकि आप गलतियों को सुधार सकें। इसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इस समस्या को ठीक कर सकते हैं। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।