PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता करती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 10 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।
अब जल्द ही 11वीं किस्त का पैसा भी किसानों के अकाउंट्स में ट्रांसफर होने वाला है। अगर आपने अभी तक इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो फटाफट करा लें। आइए आपको बताते हैं कि इस स्कीम की 11वीं किस्त का पैसा किस दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
कब आएंगे 11वीं किश्त के पैसे
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 10वीं किस्त का पैसा 1 जनवरी 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था। देश के करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रुपये की किश्त ट्रांसफर की गई थी। बता दें पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को पहली किश्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है। वहीं, दूसरी किश्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इसके अलावा तीसरी किश्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस हिसाब से देखें तो अप्रैल की शुरुआत में किसानों के अकाउंट में 11वीं किश्त का पैसा ट्रांसफर हो सकता है।
जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आपने अभी तक इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो आप जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा लें। इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। आप ऑनलाइन घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी आप रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
जानिए किन किसानों को मिलता है फायदा
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। खेती योग्य जमीन जिसके नाम से हैं, उन्हीं को पैसे मिलते हैं। लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।