PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की आमदनी दोगुनी करने के मकसद से मोदी सरकार ने किसानों के कई योजनाएं शुरू की हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की थी।

इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता करती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।

वहीं आत्म निर्भर भारत योजना (Atmanirbhar Bharat Yojana) के तहत देश के सरकारी बैंक Kisan Credit card जारी कर रहे हैं। अगर आप PM kisan के मेंबर हैं तो आप Kisan Credit Card के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। लेकिन इसे पाने के लिए 30 जून तक PM Kisan membership का आवेदन करना जरूरी है। इस Card पर खेती-बाड़ी से जुड़े काम के लिए सस्‍ता लोन मिलता है।

PM Kisan Samman Nidhi: कल तक रजिस्ट्रेशन करने पर 4,000 रुपये पाने का है शानदार मौका, जानिए कैसे

लोन पर ब्याज 9 फीसदी है, लेकिन सरकार KCC पर 2 फीसदी सब्सिडी देती है। इससे किसान को मिलने वाले लोन का ब्‍याज 7 फीसदी हो जाता है। किसान अगर समय से पहले लोन चुका देते हैं तो उन्हें ब्याज पर 3 फीसदी तक छूट मिलती है यानि कुल ब्याज 4 फीसदी ही रह जाती है। इसमें 3 लाख रुपये तक लोन मिलता है।

PM kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार से ले सकते हैं 3,000 रुपये महीना, यह है बेहद आसान तरीका

इसके साथ किसान किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए पशुपालन और मछली पालन के लिए भी 2 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इतना ही नहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे की जमीन पर खेती करता है तो वो भी इसका लाभ ले सकताा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान की उम्र कम से कम 18 साल और 75 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

कैसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड

PM Kisan मेंबर हैं तो किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना बेहद आसान है। हालांकि किसानों की समस्याएं हैं कि बैंक इसे बनाने में आनाकानी करते हैं। अगर आप पात्र हैं और किसान क्रेडिट कार्ड बैंक नहीं बना रहे हैं तो उनकी शिकायत भी की जा सकती है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइन्स के मुताबिक किसान क्रेडिट बनवाने के लिए अप्लाई करने के 15 दिन के भीतर बैंक को जारी करना होता है। अगर 15 दिन के भीतर कार्ड इश्यू नहीं किया जाता है तो आप बैंक के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप बैंकिंग लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा RBI की आधिकारिक वेबसाइट https://cms.rbi.org.in/ पर भी शिकायत कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 / 155261 और ग्राहक ईमेल (pmkisan-ict@gov.in) के जरिए हेल्प डेस्क पर भी शिकायत कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।