PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार, किसानों को मौजूदा संकट से बचाने के लिए आर्थिक मदद मुहैया करा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत देश के किसानों को हर तीन महीने में 2,000 रुपये कैश उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। यानी साल भर में 6000 रुपये दे रही है। इसी तर्ज पर अब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी सूबे के किसानों को सालाना 4,000 रुपये देने की घोषणा की है। चौहान का कहना है कि साल 2022 के पहले किसानों की आमदनी दोगुनी करने के मकसद से राज्य सरकार भी किसानों को आर्थिक मदद करेगी।

भोपाल में एक कार्यक्रम में राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के लिए मुध्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना में पीएम किसान की तर्ज पर किसानों को सालाना 4,000 रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में इस समय उपचुनाव होना है। उपचुनाव के ठीक पहले चौहान ने यह घोषणा कर दी है। MP के किसानों को यह पैसे साल में दो बार दिए जाएंगे। यानी हर 6 महीने में सरकार 2 किस्तों में किसानों के अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर करेगी। मध्य प्रदेश में 80 लाख किसानों को अब 10,000 रुपये की सालाना सहायाता मिलेगी। जिसमें 6,000 रुपये पीएम किसान समामान निधि की तरफ से और 4,000 रुपये राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। 

चौहान ने एक बयान में कहा कि हमने फैसला किया है कि किसानों के लिए सभी योजनाओं को जैसे रेवेन्यू सर्कुलर बुक के तहत राहत, पीएम किसान सम्मान निधि, जीरो फीसदी ब्याज पर लोन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी सभी योजनाओं को एक पैकेज के रूप में लागू किया जाएगा। ताकि किसानों की आमदनी बेहतर तरीके से बढ़ाई जा सके।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।