PM kisan Samman Nidhi : पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Yojana) के तहत केंद्र सरकार कई किसानों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचा रही है। इस योजना में सरकार किसानों को सालना 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। ये पैसे किसानों किस्तों में दिए जाते हैं। सरकार तीन किस्तों में मुहैया कराती है। जिसमें हर एक किस्त 2,000 रुपये की होती है। जो कि 4 महीने में एक किस्त बनती है। आसान शब्दों में कहें तो मोदी सरकार हर चार महीने में किसानों को 2,000 रुपये की आर्थिक मदद करती है।
कुछ राज्य ऐसे हैं, जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसमें पश्चिम बंगाल शामिल है। बंगाल में ममता सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि लागू नहीं की है। लेकिन अब उन्होंने इस योजना को लागू करने के लिए हामी भर दी है। यानी कि अब पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त में पश्चिम बंगाल के किसानों को भी फायदा मिलेगा। मोदी सरकार अब तक 7 किस्तों में पैसे जारी कर चुकी है।
दिलचस्प बात ये है कि हामी भरने के तुरंत बाद ही जरूरी प्रक्रियाओं को पूरी करने के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने नोडल अधिकारी नियुक्त करने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके पहले भी ममता बनर्जी ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए हामी भर दी थी, लेकिन उन्होंने एक शर्त जोड़ दी थी। इस शर्त के तहत उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को पैसा दे। बाद में राज्य सरकार किसानों को पैसे ट्रांसफर करेगी।
रजिस्ट्रेशन करवाना है जरूरी
पीएम-किसान योजना का फायदा लेने के लिए किसानों को इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए। बैंक अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ना जरूरी है। क्योंकि सरकार पीएम-किसान की किस्त सीधे बैंक अकाउंट ट्रांसफर करती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
