PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मोदी सरकार की किसानों के लिए सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ((Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) है। इस योजना के तहत साल भर में किसानों को 6,000 रुपये दिए जाते हैं। ये 6,000 रुपये साल में 3 किस्तों में दिए जाते हैं। हर एक किस्ता में 2,000 रुपये मिलते हैं। यानी 2000-2000 रुपये की एक किस्ता होती है। जिसमें साल भर में 6000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना को लागू हुए 20 महीने पूरे हो गए हैं। अब तक 6 किस्तों में किसानों को पैसे मिल चुके हैं। सातवीं किस्त का किसानों को इंतजार है। 

इन गलतियों से बचें तभी मिलेंगे पैसे

अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अप्लाई कर दिया है। तो आपको अपने फॉर्म को सावधानी पू्र्वक भरना होगा। एक छोटी सी गलती भी अगर आपने कर दी आपका पैसा अटक जाएगा। ऐसे में फॉर्म भरते समय अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, आधार कार्ड में नाम ये सभी जानकारी सही तरीके से भरें। कहीं पर भी किसी भी तरह की कोई स्पेलिंग गलती न करें। सही जानकारी नहीं भरने होने के चलते अभी तक 46 लाख लोगों का पैसा अटक गया है। पहली किस्त में सबसे अधिक किसानों का पैसा अटक गया था। जिन राज्यों के किसानों से गलती हुई है उसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं। ऐसे में किसानों को जरूरत है कि फॉर्म भरते समय अपनी सही जानकारी दर्ज करें। ताकि आपको सालाना 6000 रुपये मिल सकें।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।