Get App

PM Kisan: पीएम मोदी आज किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे 10वीं किश्त के 2,000 रुपये, जानिए पूरी डिटेल

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम मोदी आज सभी पात्र किसानों के अकाउंट में 2,000-2,000 रुपये ट्रांसफर करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2022 पर 10:22 AM
PM Kisan: पीएम मोदी आज किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे 10वीं किश्त के 2,000 रुपये, जानिए पूरी डिटेल
किसानों के अकाउंट में आज आएंगे पैसे

PM Kisan Samman Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत 10वीं किश्त 1 जनवरी दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है।

इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ से अधिक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। पिछले साल इस योजना के तहत किश्त 25 दिसंबर को जारी की गई थी।

बता दें कि पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये का पैसा देती है। ये 6000 रुपये 2000 रुपये की तीन समान 4 महीने की किश्तों में दिया जाता है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। किसान परिवारों को अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीएम किसान योजना के तहत ट्रांसफर की जा चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें