PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की थी।
इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता करती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 8 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके साथ ही एक शर्त ये भी है कि आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। वहीं असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर के लिए यह शर्त लागू नहीं की गई है।
अभी भी कई ऐसे किसान हैं, जिनको एक भी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। उन्होंने अप्लाई भी किया है। कृषि विभाग द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए कुछ फॉर्म में PFMS द्वारा फंड ट्रांसफर के समय कई तरह की गलतियां पाई गई है जिससे किस्त की रकम ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। ऐसे में आपको अपनी गलतियां सुधारनी होगी।
जानिए किस तरह की हो सकती हैं गलतियां
- किसानों अपना नाम इंग्लिश में लिखना जरूरी है। अगर आपने हिंदी में नाम लिखा है तो उस पर सुधार करने की जरूरत है।
- अप्लाई करने वाले किसान के अकाउंट में नाम और अप्लाई करने के दौरान नाम की स्पेलिंग में किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
- बैंक के IFSC कोड लिखने में कोई गलती नहीं करनी चाहिए।
- बैंक अकाउंट देते समय कोई गलती नहीं करनी चाहिए।
- अपने पता को भली भांती चेक कर लें। ताकि गांव की स्पेलिंग लिखने में कोई गलती नहीं हो।
इन सभी गलतियो को आधार के जरिए ठीक कर लें। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती हो गई तो आपके 2,000 रुपये अटक जाएंगे।
ऑनलाइन ऐसे सुधारें अपनी गलतियां
सबसे पहले आपको पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद यहां आपको उपर की ओर एक लिंक फॉर्मर्स कॉर्नर दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आधार एडिट का एक लिंक दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना होगा।
फिर आपके सामने जो पेज खुलेगा, उस पर आप अपने आधार नंबर को करेक्ट कर सकते हैं। वहीं अगर अकाउंट नंबर गलत हो भर दिए हैं तो उसे भी आप ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कृषि विभाग कार्यालय में या लेखपाल से संपर्क करना होगा। वहां पर जाकर आप इसकी हुई गलती में सुधार करवा सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।