PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में अगली किस्त जल्द ही ट्रांसफर कर सकती है।
हालांकि अभी कई ऐसे किसान हैं जिनकी अप्रैल-जुलाई की किस्त फंसी हुई है। बहुत से ऐसे किसान हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो किया है, लेकिन उनके अकाउंट में पैसे नहीं आते हैं।
कभी-कभी तो सरकार की तरफ से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं, लेकिन किसानों के अकाउंट में नहीं पहुंचते हैं। अगर आपके भी 2,000 रुपये की किस्त अटक गई है, नहीं मिली है। तो आप भी घर बैठे जान सकते हैं कि आखिर किस्त किस वजह से अटक गई है।
फंस गए पैसे तो करें यह काम
अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पैसे नहीं आने पर जानकारी नहीं होने के अभाव में किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। ऐसे में पीएम मोदी किसानों को समस्या को दूर करने के लिए पोर्टल में हेल्पडेस्क (Helpdesk) ऑप्शन खोल दिया है।
आज ही करा लें PM किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेंगे 4000 रुपये
इस साइट पर जाने के बाद किसान आधार कार्ड नंबर के जरिए अपना अकाउंट भी खोल सकते है। पीएम किसान सम्मान निधि में अप्लाई करने के बाद अगर पैसे नहीं आए हैं तो आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। Helpdesk में क्लिक करने के बाद आप आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद जो भी गलतियां हैं, उन्हें सुधार सकते हैं।
PM Kisan: अगर आप ऐसे ले चुके हैं कई किस्त, तो वापसी के लिए रहें तैयार- जानिए क्या हैं नियम
जैसे आधार नंबर में सुधार, स्पेलिंग में गलती ऐसी तमाम गलतियों को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा आपके पैसे क्यों अटक गए हैं, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी, ताकि आप गलतियों को सुधार सकें। इसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।
PM Kisan: बैंक अकाउंट में जल्द आएगी अगली किस्त, जानें कैसे कराएं पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। सरकार का मकसद है कि इससे किसानों को इनकम दोगुनी हो जाए। सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।