PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मोदी सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराती है। सरकार का मकसद है कि किसानों की इनकम दो गुनी की जाए। लिहाजा केंद्र किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसपर करती है। सरकार ये 6,000 रुपये साल भर में 3 किस्तों में जारी करती है। 4 महीने में एक किस्त आती है। हर किस्त में 2,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। मोदी सरकार किसानों की सातवीं किस्त जारी कर चुकी है। इस योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 11.50 करोड़ हो गई है।
इस तरह अकाउंट में ट्रांसपर होते हैं पैसे
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। फिर उस एप्लीकेशन को राज्य सरकार आपके रेवेन्यू रिकॉर्ड, आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर का वेरिफिकेशन किया जाता है। राज्य सरकार जब तक आपके अकाउंट को वेरिफाई नहीं करती तब तक पैसे नहीं आते। जैसे ही राज्य सरकार वेरिफाई कर देती है तो फिर FTO जेनरेट हो जाता है। फिर इसके बाद केंद्र सरकार अकाउंट में पैसे ट्रांसपर कर देती है।
जानिए कहां अटक गए पैसे
अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं तो सबसे पहले आपको पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद यहां पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा। फिर आपको Beneficiary Status पर क्लिक करना होगा। यहां एक नया पेज खुलेगा। इस नए पेज में आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर एंटर करना होगा।
अब आपको Get Data पर क्लिक करना है। यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजैक्शन की सारी जानकारी मिल जाएगी। यानी कौन सी किस्त कब आपके अकाउंट में आई है और किस बैंक में पैसे भेजे गए हैं। इतना ही नहीं सातवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपके सामने आ जाएगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
