PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम ((Pradhan Mantri kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने छठी किस्त के तौर पर 9 अगस्त को 8.5 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 17 000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 30 लाख और किसानों को 2-2 हजार रुपये भेजा है। पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए सालाना तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं आए तो हो सकता है कि उसमें कुछ गड़बड़ी पाई गई हो। इसलिए अगर आपको अगली किस्त नवंबर में लेनी है तो अपना रिकार्ड दुरुस्त कर लें। सरकार ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ देना चाहती है। सरकार का मकसद है कि साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी कर दी जाए। ऐसे में अगर पीएम किसान योजना के पात्र हैं, तो योजना का लाभ उठाएं। लिहाजा अगर अकाउंट में अगर कई गलती रह गई है जैसे आपके आधार, अकाउंट नबंर में कुछ कमियां हैं तो ठीक कर लीजिए। आप इसे घर बैठे भी दुरुस्त कर सकते हैं।

जानिए कैसे करें ठीक

PM-Kisan Scheme की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर आपको विजिट करना होगा। इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सब्मिट करें। अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि एप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं। अगर कोई और गलती है तो इसे आप अपने लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें।

इस हेल्पलाइन नंबर पर लें मदद

अप्लाई करने के बाद भी अगर आपको पैसा न मिल रहा हो तो अपने लेखपाल, कानूनगो और जिला कृषि अधिकारी से संपर्क करें। वहां से बात न बने तो केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से जारी हेल्पलाइन (PM-Kisan Helpline 155261 या 1800115526 (Toll Free) पर फोन करके जानकारी हासिल करें। वहां से भी बात न बने तो मंत्रालय के दूसरे नंबर ( 011-24300606, 011-23381092) पर बात कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।