PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार की किसानों को सीधे नकदी सहायता पहुंचाने वाली स्कीम है। इसमें किसानों 3 किस्तों में सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। अब इसकी छठी किस्त भी किसानों के अकाउंट में आनी शुरू हो गई है। हाल ही में पीएम मोदी ने 8.5 लाख करोड़ किसानों को छठी किस्त के तौर पर 17,000 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। पीएम मोदी ने यह स्कीम दिसंबर 2018 में लागू किया था। तब से लेकर अब तक किसानों को खातों में 12,000 रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
इन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा
पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसान के नाम से खेत होना चाहिए। अगर आप खेती करते हैं और आपके नाम से खेती योग्य जमीन नहीं है तो आपको इसका फायदा नहीं मिलेगा। वहीं अगर आपके दादा या पिता के नाम से खेती है और आपके नाम से नहीं है तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि अगर आपके नाम से खेती योग्य जमीन है लेकिन आप किसी सरकारी कर्मचारी हैं, रिटायर्ड हैं या फिर आप डॉक्टर. वकील चार्टर्ड अकाउंटेंट या कोई प्रोफेशनल काम क़र रहे हैं और रजिस्टर्ड हैं। तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही अगर आपको कम से कम 10,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है तो भी आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
आमतौर पर कभी कभी खेती योग्य जमीन खेती करने के नाम से रजिस्टर्ड होती है। लेकिन इस जमीन का उपयोग खेती करने के बजाय किसी दूसरे काम के लिए किया जाता है तो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
