PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त किसानों को मिल चुकी है। किसान आठवीं किस्त मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस महीन के आखिरी तक किसानों के अकाउंट में किस्तान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मोदी सरकार किसानों की इनकम दो गुनी करने के मकसद से हर साल 6,000 रुपये 3 किस्तों में मुहैया कराती है। हर एक किस्त 2,000 रुपये की होती है। दरअसल कई लोग 6,000 रुपये हड़पने के मकसद से किसान बन गए हैं। जबकि वो वास्तव में किसान नहीं है।  जिन लोगों का खेती से कोई लेना-देना नहीं है और पीएम किसान सम्मान निधि ले चुके हैं। सरकार अब उनसे पाई-पाई वसूलने के चक्कर में है। 

इन लोगों को नहीं मिलता सम्मान निधि का फायदा

नियम के मुताबिक इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान के नाम पर खेत होना जरूरी है।  यही नहीं, अगर जमीन किसान के दादा या पिता के नाम पर है, तो फिर योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसान के नाम खेती की जमीन होना जरूरी है।

वहीं अगर अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।