PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता करती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 10 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं और अप्रैल के पहले हफ्ते में किस्त आ सकती है। इससे पहले चेक कर लें कि क्या आपको ये किस्त मिलेगी?
