PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में 2,000 रुपये की छठी किस्त जारी कर दी गई है। सरकार ने करेंट फिस्कल ईयर के दौरान दूसरी किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की है। कोरोना संकट के इस काल में 2,000 रुपये की इस किस्त से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

छठी किस्त जारी होने के बाद शायद सबको इंतजार रहेगा कि सरकार सातवीं किस्त जारी करेगी। ऐसे में सवाल ये है कि सातवीं किस्त कब जारी होगी? वैसे तो पीएम किसान योजना के मुताबिक, पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है। ऐसे में देखा जाए तो सरकार सातवीं किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी कर सकती है। आपको बता दें कि किस्त जारी करने के लिए कोई तारीख निश्चित की नहीं की गई है। हालांकि महीने जरूर निश्चित कर दिए गए हैं।
पीएम मोदी ने यह स्कीम दिसंबर 2018 में लागू किया था। तब से लेकर अब तक किसानों को खातों में 12,000 रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। 

अगर आपको छठी किस्त के पैसे अभी तक अकाउंट में नहीं आए हैं तो आप इन नंबरों पर कॉल करते जानकारी ले सकते हैं।

इन नंबरों पर करें कॉल

पीएम किसान सम्मान योजना लैंडलाइन नंबर : 011—23381092, 23382401
पीएम किसान सम्मान योजना टॉल प्री नंबर : 18001155266
पीएम किसान योजना हैल्पलाइन नंबर: 155261, 0120-6025109

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।