PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किस्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। अब तक किसानों को 7 किस्तों में 14000 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना पड़ता है। तभी किसानों को 2,000 रुपये की किस्त का लाभ मिलता है।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शर्त ये है कि इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है। जिनके नाम पर खेत होंगे। इससे पहले उन किसानों को भी इसका लाभ मिलता था, जिनके पास पुश्तैनी जमीन थी। लेकिन अब इन लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता। सरकार द्वारा दी गई शर्त के मुताबिकस खेती करने वाले किसान के पिता या दादा के नाम से जमीन है तो वो व्यक्ति इस योजना का हकदार नहीं है। साथ ही जो लोग खेती करते हैं, लेकिन उनके पास खेती योग्य जमीन नहीं हैं तो उन्हें भी पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा नहीं मिलता। इसके साथ ही अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।

दरअसल, इस योजना के तहत कई ऐसे लोग इस योजना फायदा उठा रहे थे, जो पीएम किसान सम्मान निधि के तहत नहीं आते। सरकार की कोशिश है कि इस योजना के तहत सभी किसानों को इसका फायदा मिले। लिहाजा सरकार ने इस योजना में यह बदलाव किया है।

घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।