PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त 1 जनवरी 2022 जारी कर दी है। इसके साथ की किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये आना शुरू हो गए हैं। पीएम मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 10 करोड़ किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि जिन लोगों के खातों में 9वीं किश्त का पैसा नहीं आया था, उनके खाते में अब नौवीं और दसवीं दोनों किस्त का पैसा आ रहा है। यानी, उन किसानों के खाते में 4000 रुपये ट्रांसफर किये हैं। आप भी तुरंत अपना बैंक खाता चेक कर लें।
