Get App

PM Kisan Samman Nidhi: 7 दिन में रजिस्ट्रेशन करने पर 4,000 रुपये पाने का है शानदार मौका, जानिए कैसे

पीएम किसान सम्मान निधि मोदी सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली स्कीम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2021 पर 4:51 PM
PM Kisan Samman Nidhi: 7 दिन में रजिस्ट्रेशन करने पर 4,000 रुपये पाने का है शानदार मौका, जानिए कैसे

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि मोदी सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली स्कीम है। इसमें किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जो कि 3 किस्तों में जारी किए जाते हैं। योजना के तहत इस साल की पहली यानी अप्रैल-जुलाई की किस्त के तहत 10.34 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये की रकम आ चुकी है। अभी 31 जुलाई तक बचे हुए किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।

वैसे उन किसानों के लिए अभी बेहतरीन मौका है, जिन्होंने अब तक इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। योजना के मुताबिक योग्य किसान 30 जून से पहले पीएम किसान में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं तो उन्हें सीधे 4000 रुपये मिल सकते हैं। अगर उनका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो जुलाई में 2000 रुपये मिल जाएंगे और अगली किस्त के 2000 रुपये भी बैंक अकाउंट में अगस्त में मिल जाएंगे।

अगर आपने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो अगले सात दिन यानी 30 जून तक जरूर करा लें। नौवीं किस्त अगस्त में जारी की जाएगी। ऐसे में 30 जून के पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को पहली किस्त जुलाई में और दूसरी किस्त में अगस्त में मिलेगी। कुल मिलाकर किसानों को सीधे 4,000 रुपये का फायदा होगा। हालांकि रजिस्ट्रेशन करने पर केवल उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अभी तक एक भी किस्त का पैसा नहीं मिला है।

जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन


सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें। इसके बाद Farmers Corner नाम से एक ऑप्शन दिखेगा। फिर इसके नीचे New Farmer Registration का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करना है। इससे नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको Aadhaar number और Captcha भरना होगा। फिर कुछ पर्सनल जानकारी भरना होगा। आधार के बिना रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें