PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि मोदी सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली स्कीम है। इसमें किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जो कि 3 किस्तों में जारी किए जाते हैं। अब तक किसानों को 7 किस्तों में पैसा मिल चुका है। आठवीं किस्त किस्त जारी की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लाभ लाने वाले किसानों की संख्या बढ़कर 11.69 करोड़ हो गई है।
अगर आपने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 31 मार्च तक जरूर करा लें। इसका फायदा यह होगा कि अगर आपकी एप्लीकेशन स्वीकार कर ली गई तो आपके अकाउंट में 2,000 रुपये आ जाएंगे। इसके साथ ही अप्रैल-मई महीने में आपको दूसरी किस्त के पैसे मिल जाएंगे। इस तरह से किसानों के अकाउंट में सीधे 4000 रुपये भेजे जाएंगे। दरअसल जब भी कोई नया किसान रजिस्ट्रेशन करता है तो सरकार उसको 2 किस्तों की एक साथ रकम मुहैया कराती है। अगर आप ने भी अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्दी रजिस्ट्रेशन करा लें।
घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वेबसाइट के Farmers Corner पर जाना होगा। इसके बाद New Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आधार नंबर डालना होगा। फिर कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा। अपनी पूरी पर्सनल जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही बैंक अकाउंट की डिटेल और खेती से जुड़ी जानकारी देनी होगी। इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर दें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
