PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की थी।
PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की थी।
इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता करती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 8 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।
अभी भी कई किसान हैं, जिनके अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं। इसका कारण यह हो सकता है कि आपने फॉर्म गलत भर दिया होगा। इमसें आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड की गलत जानकारी देना शामिल हो सकता है।
आप ऐसी गलतियों को घर बैठे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको फॉर्मर्स कॉर्नर दिखेगा। उस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आधार एडिट का एक लिंक दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा, उस पर आप अपनी गलती सुधार सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। खेती योग्य जमीन जिसके नाम से हैं, उन्हीं को पैसे मिलते हैं। लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।