PM Kisan: सरकार पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojna) के तहत मिलने वाली किश्त को बढ़ा सकती है। अभी सरकार पीएम किसान योजना के तहत 6,000 रुपये सालाना देती है, जिसे बढ़ाकर 8,000 रुपये किया जा सकता है। भारत सरकार (Indian Government) छोटे किसानों को दी जा रही नकद सहायता (Cash Transfer) को एक तिहाई तक बढ़ाने की योजना पर विचार कर रही है। केंद्र की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार चुनाव से पहले एक बड़े वोटिंग ब्लॉक से समर्थन हासिल करने के लिए ऐसा कर सकती है।
