PM Kisan 23rd Installment: देश के करोड़ों अन्नदाताओं को किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 13 मार्च 2026 को सरकार ने इसकी 22वीं किस्त जारी की थी। अब करीब तीन महीने होने के बाद फिर से पीएम किसान की 23वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। इसके लिए '18 जून' की तारीख की खूब ज्यादा चर्चा हो रही है। ऐसी खबर हैं कि शायद इस विशेष तारीख के दिन पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी हो सकती है।
आइए आपको बताते हैं कि क्या वाकई 18 जून को किसानों के खाते में ₹2000 की राशि आएगी या कब आ सकती है।
क्या सच में 18 जून को आएगी 23वीं किस्त?
अगर आप भी एक लाभार्थी किसान हैं और इस तारीख को लेकर असमंजस में हैं, तो आपको वास्तविकता जान लेनी चाहिए। फिलहाल, कृषि मंत्रालय या केंद्र सरकार की ओर से 23वीं किस्त जारी करने को लेकर किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
चूंकि सरकार आमतौर पर हर 4 महीने के अंतराल पर यह किस्त जारी करती है और 22वीं किस्त मार्च के मध्य में आई थी, इसलिए तकनीकी रूप से जून में किस्त आने की संभावना काफी कम दिखाई दे रही है।
आखिर क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है '18 जून' की तारीख?
किसानों के बीच 18 जून की तारीख की इतनी चर्चा होने के पीछे एक खास पुराना कनेक्शन है। दरअसल, साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त को इसी विशेष तारीख यानी 18 जून को ही जारी किया था।
उस दौरान सरकार ने 9.26 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में ₹20000 करोड़ से ज्यादा की राशि DBT के माध्यम से भेजी थी। यही वजह है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद सरकार इस बार भी इसी तारीख को दोहरा सकती है, लेकिन जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, इसे अंतिम तारीख नहीं माना जा सकता।
किस्त आने से पहले ऐसे चेक कर लें ये स्टेटस
भले ही किस्त आने की पक्की तारीख साफ न हो, लेकिन किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फॉर्म और भुगतान की स्थिति पहले ही जांच लें। इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि आपके खाते में बिना किसी रुकावट के पैसे आएंगे।
स्टेटस चेक करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस: