पीएम किसान सम्मान निधि की छठी किस्त जारी हो गई है। इस योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में हर साल 6000 रुपये जमा करती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के खाते में डाली जाती है। यानी हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक आधे से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की छठी किस्त मिल चुकी है। लेकिन अभी कई ऐसे लोग हैं, जिनके अकाउंट में अभी तक ये पैसे नहीं पहुंचे हैं। अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं पहुंचे हैं। तो चेक करना बेहद आसान हैं। आप पीएम किसान वेबसाइट या मोबाइल ऐप से घर बैठे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
कैसे चेक करें अपना नाम
सबसे पहले आपको https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद नीचे दाईं तरफ Formers Corner के नाम से एक बॉक्स बना होगा। इसमें आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद Get Report पर क्लिक करना होगा। आपके सामने पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
इसके अलावा आप इन नंबरों पर कॉल करते जानकारी ले सकते हैं।
इन नंबरों पर करें कॉल
पीएम किसान सम्मान योजना लैंडलाइन नंबर : 011—23381092, 23382401
पीएम किसान सम्मान योजना टॉल प्री नंबर : 18001155266
पीएम किसान योजना हैल्पलाइन नंबर: 155261, 0120-6025109
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
