PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) योजना की 20वीं किस्त जल्द जारी करने वाली है। इस योजना के तहत हर चार महीने बाद पात्र किसानों के खाते में ₹2000 भेजती थी।
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) योजना की 20वीं किस्त जल्द जारी करने वाली है। इस योजना के तहत हर चार महीने बाद पात्र किसानों के खाते में ₹2000 भेजती थी।
पीएम किसान की 19वीं किस्त फरवरी में आई थी। इस हिसाब से 20वीं किस्त जून में आएगी, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द हो सकता है। हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना जरूरी है।
इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सिर्प वे किसान ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ उठा सकेंगे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक तहसील क्षेत्र में कुल 66,900 पात्र किसानों में से अब तक केवल 35,429 ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसका मतलब है कि 30,580 किसान अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि PM किसान योजना ही नहीं, बल्कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अब अनिवार्य है।
किसान कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
किसान 'Farmer Registry UP' मोबाइल ऐप, आधिकारिक पोर्टल, या किसी भी जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए खतौनी का गाटा नंबर और आधार कार्ड की जानकारी जरूरी है। रजिस्ट्रेशन में ग्राम पंचायत सहायक, लेखपाल, कृषि तकनीकी सहायक या कृषि सखी की मदद भी ली जा सकती है।
ई-केवाईसी भी जरूरी
PM-KISAN का लाभ जारी रखने के लिए किसानों को e-KYC पूरा करना भी जरूरी है। आइए इसका प्रोसेस भी जान लेते हैं:
जो भी किसान ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उन्हें अगली यानी 20वीं किस्त नहीं मिलेगी।
PM-KISAN योजना क्या है?
PM-KISAN योजना के तहत भारत सरकार हर पात्र किसान को सालाना ₹6,000 देती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में हर चार महीने में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। 19वीं किस्त 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई थी, जिसमें ₹22,000 करोड़ की राशि लगभग 9.8 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।