PM Kisan Yojana: किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार! 2026 में कब खाते में आएगा पैसा? जानिए डिटेल

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के बाद अब किसानों की नजर 22वीं किस्त पर है। 2026 में यह पैसा कब आएगा, फरवरी में आने की कितनी संभावना है और किन वजहों से किस्त अटक सकती है, पूरी डिटेल जानिए।

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 11:20 PM
Story continues below Advertisement
अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी हो सकती है।

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के लाभार्थी किसानों की नजर अब 22वीं किस्त की तारीख पर टिकी है। 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 21वीं किस्त जारी की थी।

इसके तहत करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। इससे पहले 20वीं किस्त अगस्त 2025 में और 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये मिलते हैं। ये हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

22वीं किस्त कब आ सकती है


साल 2025 की तीनों किस्तें जारी हो चुकी हैं। फरवरी में पहली, अगस्त में दूसरी और नवंबर में तीसरी किस्त आई थी, जो कुल मिलाकर 21वीं किस्त थी। अब अगली यानी 22वीं किस्त साल 2026 की पहली किस्त होगी।

माना जा रहा है कि यह रकम जनवरी से मार्च 2026 के बीच जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

फरवरी 2026 में किस्त आने की संभावना

अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि साल 2025 की पहली किस्त भी फरवरी में ही ट्रांसफर की गई थी। अगर सरकार इसी पैटर्न पर आगे बढ़ती है, तो फरवरी 2026 में किसानों के खाते में अगली किस्त आ सकती है।

कहां से चेक करें अपडेट

पीएम किसान योजना से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी सरकार की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जारी की जाती है। किसान वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद KISAN E-MITRA चैटबोट की मदद से भी अपनी किस्त, भुगतान स्थिति और पात्रता से जुड़े सवालों का जवाब पा सकते हैं।

9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला फायदा

21वीं किस्त के तहत 19 नवंबर 2025 को 9 करोड़ से अधिक किसानों को DBT के जरिए लाभ दिया गया। यह राशि तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित एक किसान कार्यक्रम के दौरान जारी की गई थी। हालांकि, कुछ किसानों का कहना है कि उनके खाते में अब तक 21वीं किस्त नहीं आई है।

किस वजह से अटक सकती है किस्त

अगर आपके खाते में किस्त नहीं आई है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे पात्रता की शर्तें पूरी न होना, आधार से बैंक अकाउंट लिंक न होना, e-KYC पूरा न होना या जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में गड़बड़ी। ऐसी स्थिति में किसान को अपनी जानकारी अपडेट करानी होती है।

कौन किसान हो सकते हैं अपात्र

पीएम किसान योजना के तहत कुछ श्रेणियों के किसानों को अपात्र माना गया है। इसमें आयकर दाता, सरकारी कर्मचारी, पेंशन पाने वाले कुछ वर्ग और कुछ अन्य श्रेणियां शामिल हैं। पात्रता से जुड़ी पूरी जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

सरकार का मकसद है कि पात्र किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिले, इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेज और बैंक डिटेल्स समय-समय पर चेक और अपडेट करते रहें।

Kisan Credit Card: ₹5 लाख का लोन सिर्फ 4% ब्याज पर! इस सरकारी स्कीम का फायदा उठाना भी आसान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।