Gold Rate Today: सप्ताह के पहले दिन देश में सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 134320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 260 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 250 रुपये मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 134320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 123140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 134170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 134170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल दिसंबर तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाने का अनुमान जताया है। कहा है कि दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की तरफ से अगले साल भी गोल्ड में खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है।
चांदी में भी 22 दिसंबर को गिरावट है। भाव 213900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस हो गया है। एक सप्ताह में चांदी 16000 रुपये चढ़ी है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 126 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।