7th Pay Commission: भारतीय रेल के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे के सभी नॉन-गजटेट कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलेगा। रेलवे कर्मचारियों के बाद केंद्रीय कर्मचारी भी दिवाली बोनस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिवाली बोनस इस महीने के अंत यानी अक्टूबर के वेतन में आ सकता है।
रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से रेलवे के 11 लाख से ज्यादा नॉन-गजटेट कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए रेलवे के नॉन-गजटेट कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
ठाकुर ने बताया कि कुल मिलाकर 1,985 करोड़ रूपये इस पर खर्च होंगे। 2019-20 में भी सरकार ने रेलवे के करीब 11.58 लाख नॉन-गजटेट कर्मचारियों को 78 दिनों का त्योहारी बोनस दिया था। बता दें कि दशहरे से पहले हर साल रेलवे कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है। कैबिनेट ने कहा कि प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस का मकसद कर्मचारियों को काम के लिए प्रेरित करना है, जिससे रेलवे के प्रदर्शन में सुधार लाया जा सके।
कैबिनेट ने इस साल भी प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस की ऊपरी सीमा 17,951 रुपये तय की है। यह बोनस उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जो 31 मार्च 2021 तक जो सेवा में रहे हैं और वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान वे न तो सस्पेंड हुए हैं और न ही वे नौकरी से रिटायर हुए हैं या खुद से नौकरी छोड़ी है।