Small Saving Scheme Interest Rate: सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों को लेकर आम लोगों को थोड़ा निराश किया है। सरकार स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों में अप्रैल से जून तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर लागू ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। सरकार ने कहा कि उसने दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।
स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव
सरकार ने कहा कि 1 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 30 जून 2024 को समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की पहली तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरें चौथी तिमाही (1 जनवरी, 2024 से 1 जनवरी, 2024 तक) के लिए नोटिफाइड दरों से अपरिवर्तित रहेंगी। ये एक ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है। ये वित्त मंत्रालय ने 8 मार्च 2024 को जारी किया है। इसका मतलब है कि अप्रैल-जून 2024 तिमाही के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर 7.1% ब्याज दर मिलती रहेगी।
सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर फैसला लेने से पहले देश की लिक्विडिटी स्थिति और महंगाई पर भी नजर रखती है। हालांकि पीपीएफ, एनएससी और KVP समेत छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा करती है। छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें चार प्रतिशत (डाकघर बचत जमा) और 8.2 प्रतिशत (वरिष्ठ नागरिक बचत योजना) के बीच हैं।
अभी छोटी बचत योजनाओं पर ये हैं ब्याज दरें
1 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी (Post Office FD) : 6.9 प्रतिशत
2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7 प्रतिशत
3 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7.1 प्रतिशत
5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7.5 प्रतिशत
5 साल की आरडी (Post Office RD) : 6.7 प्रतिशत (पहले 6.5 फीसदी था ब्याज)
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.7 प्रतिशत
किसान विकास पत्र (KVP): 7.5 प्रतिशत (115 महीने में होंगे मैच्योर)
पीपीएफ (PPF) - 7.1 प्रतिशत
सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samridhi Yojna) : 8.2 प्रतिशत
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme) : 8.2 प्रतिशत
मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Scheme) : 7.4 प्रतिशत