EPFO: पीएम मोदी ने करोड़ों लोगों को खुशखबरी दी है। क्या आप भी अपने प्रॉविडेंट फंड अकाउंट में इंटरेस्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। ईपीएफओ ने बताया है कि उसने EPF अकाउंट में इंटरेस्ट ट्रांसफर कर दिया है। ईपीएफओ ने बताया कि उन्होंने 28 करोड़ खातों में इंटरेस्ट का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। फरवरी 2024 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने प्रॉविडेंट फंड के लिए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए ब्याज दर की घोषणा कर दी है। ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए ब्याज दर पिछले साल की 8.15% से बढ़ाकर 8.25% कर दिया है। यहां आपको बता रहे हैं कि ईपीएफओ ने किनके अकाउंट में EPF इंटरेस्ट का पैसा ट्रांसफर कर दिया है।
