Interest on Small Saving Scheme: लगभग चार साल बाद सरकार ने कुछ छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज बढ़ाया है। सरकार के 29 सितंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक छोटी बचत योजनाओं पर 10 से 30 बेसिस प्लाइंट बढाया गया है। 10 से 30 बेसिस प्वाइंट का मतलब है 0.10 से 0.30 फीसदी ब्याज बढ़ाया जाएगा। ये बढ़ोतरी अक्टूबर से दिसंबर 2022 के क्वार्टर के लिए की गई है।
सरकार ने इन स्कीमों पर बढ़ाया ब्याज
अब सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर ब्याज 20 बेसिस प्वाइंट यानी 0.20 फीसद बढ़ाया गया है। ये बढ़कर 7.6 फीसदी हो गया है। किसान विकास पत्र ब्याज 1 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने पर ये 7 फीसदी हो गया है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट जिसका मैच्योरिटी पीरियड 3 साल का है, उस पर ब्याज 30 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया गया है। इस पर अब ब्याज 5.8 फीसदी हो गया है। 2 साल के मैच्योरिटी पीरियड पर 5.7 फीसदी ब्याज हो गया है। वहीं, छोटी बचत योजनाओं में शामिल पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज में बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार ब्याज 2018 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में ब्याज बढ़ाया गया था।
सरकार ने इन योजनाओं पर ब्याज बढ़ाया है।
सरकारी बॉन्ड यील्ड से जुड़ा होता है ब्याज
निवेशक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे थे क्योंकि सरकारी बॉन्ड यील्ड बढ़ा है। छोटी बचत दरें पर मिलने वाला रिटर्न सरकारी बॉन्ड यील्ड से जुड़ी होती हैं और हर तिमाही में इसमें बदलाव होता है। सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की दरों में बदलाव नहीं किया है। बॉन्ड यील्ड में साल 2020-21 में लगातार गिरावट आई है, जिसके बाद छोटी बचत योजनाओं में 60 से 70 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई। हालांकि, साल 2021 में इसे वापिस भी ले लिया गया।
बैंक FD पर इतना दे रहा है ब्याज
बैंकों ने हाल में FD पर ब्याज बढ़ाया है। हालांकि, अभी भी कई छोटी बचत योजनाओं पर एफडी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। 18 अगस्त 2022 तक 1-10 साल की FD पर SBI बैंक 5.45 प्रतिशत से 5.65 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटिजन को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिल रहा है।