60 साल के बाद मिलेगी पेंशन, मोदी सरकार देती है गारंटी, बैंक खाते में आएंगे 36000 रुपये

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों, स्वरोजगार और छोटे व्यापारियों को सरकार पेंशन देती है

अपडेटेड May 04, 2022 पर 4:25 PM
60 साल के बाद सरकार आपको भी देगी 3000 रुपये पेंशन।

PM Shram Yogi MaanDhan Yojana: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों, स्वरोजगार और छोटे व्यापारियों को सरकार पेंशन देती है। इस सेक्टर से जुड़े लोगों को सरकार की योजना प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (PM Shram Yogi MaanDhan Yojana) से जुड़ना होगा। इस योजना में उम्र के मुताबिक 55 से 200 रुपये तक महीना देना होता है। 60 साल के बाद आपको हर महीने 3,000 रुपये पेंशन देने की गारंटी सरकार देती है।

ये लोग कर सकते हैं आवेदन

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत स्वरोजगार और छोटे व्यापारी आवदेन कर सकते हैं। इस योजना के तहत मजदूरों, ईंट-भट्टों पर काम करने वाले या निर्माण कामों से जुड़े लोगों, जूते चप्पल बनाने वाले, घरेलू वर्कर्स, रिक्शा चलाने वाले, बिना जमीन वाले मजदूर, बीड़ी वर्कर्स जैसे सभी पेंशन पा सकते हैं। आवेदन करने वाले की मासिक आय 15000 रुपये से कम होनी चाहिए।


 

मिलते हैं ये फायदे

केंद्र सरकार की इस योजना से जुड़कर 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन दी जाती है। इस बीच अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन के तौर पर 50 फीसदी पेंशन पति या पत्नी को दी जाती है।

करना होगा इतना निवेश

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत अप्लाई करने वाले की उम्र 18-40 साल के बीच होनी चाहिए। उन्हें 55 रुपये से लेकर 200 रुपये हर महीने 60 साल तक देना होगा। 60 साल उम्र पूरी होने के बद पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।

ये लोग नहीं कर सकते अप्लाई

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत अप्लाई करने वाले लोग कोई संगठित क्षेत्र में काम करने वाला कर्मचारी नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही EPFO, NPS और ESIC के सदस्य इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकते।

 

LIC IPO Live Updates: RBI ने रेपो रेट बढ़ाया, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।