LIC IPO Subscription Status: देश के सबसे बड़े IPO का आज पहला दिन है। कंपनी का इश्यू पहले दिन 52% ही सब्सक्राइब हो पाया। पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा करीब ढाई घंटे में पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुका था। पहले दिन अब तक सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा कुछ इस तरह है। कंपनी का इश्यू पहले दिन 64% ही सब्सक्राइब हो पाया। पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा करीब ढाई घंटे में पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुका था।
पहले दिन अब तक सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा कुछ इस तरह है। पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.9 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कर्मचारियों का हिस्सा पहले दिन पूरी तरह भर गया है। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 57% बुकिंग हुई है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 25% और क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 0.33% सब्सक्राइब हुआ है।
RBI के फैसले से लग सकता है झटका
आज अचानक RBI ने रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान किया है। बिना शिड्यूल मीटिंग के RBI ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। अब रेपो रेट बढ़कर 4.40 फीसदी हो गया है। इससे शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। दिन में 2:14 बजे सेंसेक्स 925 अंक गिरकर 56,050 अंक पर था। आरबीआई ने महंगाई को काबू में करने के लिए अचानक रेपो रेट बढ़ाने का फैसला किया।
कोटक सिक्योरिटीज के यूजर्स को आई दिक्कत
कोटक सिक्योरिटीज के ग्राहकों को बोली लगाने में दिक्कत आ रही थी। इसकी वजह इसके प्लेटफॉर्म में आई टेक्निकल प्रॉब्लम थी। बुधवार को सुबह 10 बजे एलआईसी का आईपीओ खुल गया। खुलते ही इसे इनवेस्टर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला।
पहले दिन क्या रहा प्रीमियम?
IPO Watch के मुताबिक, एलआईसी के शेयर पर ग्रे मार्केट में 65 रुपये का प्रीमियम चल रहा है। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले 10 फीसदी से थोड़ा कम है। लेकिन, इससे यह पता चलता है कि 17 मई को यह शेयर अच्छे प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकता है। आईपीओ वॉच ग्रे मार्केट में प्रीमियम को ट्रैक करता है।
आप आज यानी 4 मई से लेकर 9 मई तक इस आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ रिटेल इनवेस्टर्स के लिए इस शनिवार को भी खुला रहेगा। इस बारे में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि इस आईपीओ से जो पैसा आएगा वह सरकार को मिलेगा। इस इश्यू में रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 31.25 फीसदी कोटा रिजर्व है। पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 10 फीसदी और एंप्लॉयीज के लिए 0.7 फीसदी कोटा रिजर्व है।
कंपनी ने अपने IPO के लिए 902-949 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। LIC ने पॉलिसीहोल्डर्स को प्रति शेयर 60 रुपये और रिटेल इनवेस्टर्स को प्रति शेयर 45 रुपये का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।
न्यूनतम 14,235 रुपये करने होंगे निवेश
रिटेल निवेशक एलआईसी के आईपीओ के लिए लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में 15 शेयर होंगे। आपको कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी। इसका मतलब है कि LIC IPO में न्यूनतम 14,235 रुपये (949*15) की बोली लगानी होगी। निवेशक न्यूनतम एक और अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं।