Get App

PM Surya Ghar Yojana: 19 लाख परिवारों का बिजली बिल हुआ जीरो, 3500 की एक्स्ट्रा इनकम भी! पीएम सूर्य घर योजना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना पूरी तरह से 100% ऑनलाइन और एंड-टू-एंड डिजिटल प्रक्रिया पर आधारित है। इसमें आवेदन, ऋण स्वीकृति, नेट मीटरिंग और सब्सिडी का भुगतान सभी डिजिटल माध्यम से होता है। जुलाई में 5.06 लाख परिवारों को रूफटॉप सोलर पैनल का लाभ मिला

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 04, 2026 पर 3:58 PM
PM Surya Ghar Yojana: 19 लाख परिवारों का बिजली बिल हुआ जीरो, 3500 की एक्स्ट्रा इनकम भी! पीएम सूर्य घर योजना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
हर छह दिन में 1 लाख नए लाभार्थी परिवार इस योजना से जुड़ रहे हैं

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana) ने एक नया इतिहास रच दिया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक इस योजना के तहत छतों पर सोलर पैनल लगाने वाले परिवारों की संख्या 50.06 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। योजना की शुरुआत के बाद से ही इसमें जबरदस्त तेजी देखी गई है और इसने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

कुल 75021 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू की गई इस योजना ने महज दो साल से थोड़े अधिक समय में यह मुकाम हासिल किया है। इसकी तुलना में, योजना से ठीक पहले के 10 वर्षों में कुल 7.94 लाख रूफटॉप सोलर कनेक्शन ही लगाए जा सके थे।

हर 6 दिन में जुड़ रहे 1 लाख नए परिवार, 3.2 गुना बढ़ी रफ्तार

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यह कार्यक्रम अब इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि हर छह दिन में 1 लाख नए लाभार्थी परिवार इस योजना से जुड़ रहे हैं। पिछले 9 महीनों में सोलर पैनल लगाने की गति में 3.2 गुना का इजाफा हुआ है। जुलाई में 5.06 लाख परिवारों को रूफटॉप सोलर पैनल का लाभ मिला। ये योजना की शुरुआत के बाद से एक महीने में दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है। रोजाना सोलर पैनल लगाने की दर में भी भारी उछाल आया है। अक्टूबर 2025 में जहां रोजाना औसतन 5038 सोलर सिस्टम लगाए जा रहे थे, वहीं जुलाई 2026 तक यह संख्या बढ़कर रोजाना करीब 16328 हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें