Rooftop Solar Area Requirements: भीषण गर्मी के इस मौसम में अगर आप भी भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान हैं और अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत अब आम लोग भी अपनी छतों का इस्तेमाल कर बिजली बिल में मोटी बचत कर सकते हैं।
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि सोलर पैनल लगवाने के लिए कितनी जगह की जरूरत होती है? अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) कृष्ण कुमार के मुताबिक, इसके नियम बेहद आसान हैं और बहुत कम जगह में भी सोलर प्लांट लगाया जा सकता है।
कितनी जगह की है जरूरत? जानिए जगह का पूरा गणित
सोलर पैनल लगाने के लिए बहुत बड़ी छत की जरूरत नहीं होती। आपके घर की छत पर उपलब्ध जगह के हिसाब से आप किलोवाट (kW) क्षमता तय कर सकते हैं:
1 किलोवाट (kW) के लिए: अगर आपकी छत पर न्यूनतम 10 स्क्वायर मीटर साफ जगह उपलब्ध है, तो आप आराम से 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवा सकते हैं।
2 किलोवाट (kW) के लिए: अगर आप 2 किलोवाट का सिस्टम लगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए करीब 20 स्क्वायर मीटर जगह की आवश्यकता होगी।
जरूरत के हिसाब से क्षमता: इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ता अपनी बिजली की खपत के अनुसार 1 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल लगवा सकते हैं।
सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने पर तगड़ी सब्सिडी मिलती है। इस योजना के तहत 1 kW क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाने पर ₹30000 और 2 किलोवाट पर ₹60000 की सब्सिडी मिलती है, जबकि 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का पैनल लगवाने पर अधिकतम ₹78000 तक की केंद्रीय सब्सिडी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए इसमें एक और बड़ा फायदा है। केंद्र सरकार की सब्सिडी के अलावा यूपी राज्य सरकार भी अपनी 'मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा योजना' के तहत प्रति किलोवाट ₹15000 की एक्स्ट्रा स्टेट सब्सिडी देती है जो अधिकतम 2 किलोवाट तक यानी ₹30000 मिलती है। इसका मतलब यह हुआ कि उत्तर प्रदेश के उपभोक्ता अगर अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाते हैं, तो उन्हें केंद्र के ₹78000 और राज्य सरकार के ₹30000 मिलाकर कुल ₹108000 तक की भारी-भरकम सब्सिडी का सीधा लाभ मिलता है।
आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?
अगर आप भी अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज अनिवार्य रूप से पास रखने होंगे: