Get App

छात्रों को सरकार हायर स्टडीज के लिए दे रही है 15 लाख रुपये का लोन, यहां करना होगा अप्लाई

PM Vidya Lakshmi Education Loan: कई बार छात्र आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं। लेकिन 2015 में भारत सरकार की शुरू की गई योजना पीएम विद्या लक्ष्मी एजुकेशन लोन योजना के साथ, कोई भी भारतीय नागरिक अपनी उच्च शिक्षा को फाइनेंस करने के बैंक लोन के लिए आसानी से आवेदन कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2024 पर 11:00 AM
छात्रों को सरकार हायर स्टडीज के लिए दे रही है 15 लाख रुपये का लोन, यहां करना होगा अप्लाई
अगर आप भी बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो इस योजना का लाभ उठाएं।

PM Vidya Lakshmi Education Loan: कई बार छात्र आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं। लेकिन 2015 में भारत सरकार की शुरू की गई योजना पीएम विद्या लक्ष्मी एजुकेशन लोन योजना के साथ, कोई भी भारतीय नागरिक अपनी उच्च शिक्षा को फाइनेंस करने के बैंक लोन के लिए आसानी से आवेदन कर सकता है। अगर आप भी बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो इस योजना का लाभ उठाएं। बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आप इस आगे की शिक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

छात्रों को मिलेगा 7.50 लाख रुपये का एजुकेशन लोन

इस सरकारी योजना के तहत आप बैंकों से 7.5 लाख रुपये का एजुकेशन लोन प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको 15 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिलेगा। आपको प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के तहत छात्रवृत्ति और एजुकेशन लोन से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट vidyalakshmi.co.in/Students/ पर मिल जाएगी। आप यहां लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

इस वेबसाइट पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें