PNB Loan Rate: त्योहारी सीजन में PNB का ग्राहकों को तोहफा, होम, ऑटो और दूसरे लोन रेट में की कटौती

PNB ने कहा कि रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8 नवंबर से 6.55 फीसदी से बदलकर 6.50 फीसदी कर दिया

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 8:32 PM

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बुधवार को अपनी बेंचमार्क लोन रेट में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती करके 6.50 प्रतिशत करने की घोषणा की। PNB ने एक रेगुलेटर फाइलिंग में कहा कि रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8 नवंबर से 6.55 फीसदी से बदलकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है। RLLR में कमी के साथ, होम, कार, एजुकेशन, पर्सनल लोन सहित सभी लोन सस्ते हो जाएंगे। बैंक ने पिछली बार 17 सितंबर को अपने RLLR को 6.80 फीसदी से घटाकर 6.55 फीसदी कर दिया था।

PNB ने एक बयान में कहा, "8 नवंबर, 2021 से, PNB 6.65% पर कार लोन पर सबसे कम ब्याज दरों में से एक देगा और होम लोन रेट को और कम करेगा, जो अब 6.50% से शुरू होता है, जिससे इसकी बैंकिंग सर्विस पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक हो जाती है।"

इसके अलावा, इलेक्ट्रिक/ग्रीन वाहनों को अपनाने की दिशा में सरकार की कोशिशों को बढ़ावा देने के लिए, PNB ने ई-वाहनों और CNG वाहनों पर ब्याज दर घटाकर 6.65% कर दी है, जबकि यह दूसरी कारों के लिए 6.75% से शुरू होती है।

Helios Capital के CIO, Dinshaw Irani ने कहा स्मॉलकैप शेयरों में दिख सकता है करेक्शन, निकल जाने में ही भलाई

बैंक ने पर्सनल लोन रेट को 5 बेसिस प्वाइंट (bps) से घटाकर 8.90% कर दिया है। इसके अतिरिक्त, 72 महीनों की रीपेमेंट पीरियड के साथ पर्सनल लोन की लिमिट को बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है।

RLLR को अक्टूबर 2019 में पेश किया गया था। यह एक फ्लोटिंग रेट-बेस्ड पर्सनल या रिटेल लोन है, जो एक्सटर्नल बेंचमार्क से जुड़ा है, जैसे कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।