पंजाब नेशनल बैंक में FD कराने का है प्लान, पहले जान लें कितना मिल रहा है ब्याज

पीएनबी अलग-अलग समयअवधि की एफडी पर अलग-अलग दर से ब्याज दे रहा है

अपडेटेड Sep 22, 2021 पर 6:23 PM

PNB Fixed Deposit: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। पीएनबी FD पर इस समय 2.9% से 5.25% तक ब्याज दे रहा है। आप 7 दिन से 10 साल की FD खरीद सकते हैं। बैंक अभी 7 से 45 दिनों की FD पर 2.9 फीसदी का ब्याज दे रहा है। पीएनबी अलग-अलग समयअवधि की एफडी पर अलग-अलग दर से ब्याज दे रहा है।

PNB फिक्सड डिपॉजिट पर इतना दे रहा है ब्याज


7 से 45 दिन के एफडी पर ब्याज - 2.9%

46 से 90 दिन के एफडी पर ब्याज - 3.25%

91 से 179 दिन के एफडी पर ब्याज - 3.80%

180 दिन से 270 दिन तक के एफडी पर ब्याज - 4.4%


271 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम ब्याज - 4.4%

1 साल के एफडी पर ब्याज - 5%

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% बढ़ने से पहले मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें और कहां बढ़ा पैसा

1 साल से अधिक और 2 साल के एफडी पर ब्याज - 5%

2 साल से अधिक और 3 साल तक के एफडी पर ब्याज - 5.10%

3 साल से अधिक और 5 साल के एफडी पर ब्याज - 5.25%

5 साल से अधिक और 10 साल तक के एफडी पर ब्याज - 5.25%

सीनियर सिटीजन को इतना मिल रहा है ब्याज

सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये की FD पर 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। मौजूदा दरों से 0.50 फीसदी अधिक ब्याज सीनियर सिटीज को मिलेगा। सीनियर सिटीजन को 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर को 3.40% से 5.75% तक का ब्याज मिलेगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।