अब ये सरकारी बैंक FD पर दे रहा है 7.85% का ब्याज, आपके लिए मोटी कमाई का मौका

PNB Special FD Scheme: देश के बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 600 दिनों की विशेष FD योजना शुरू की है

अपडेटेड Nov 12, 2022 पर 10:45 AM
अब पीएनबी स्पेशल एफडी पर सबसे अधिक 7.85 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

PNB Special FD Scheme: देश के बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 600 दिनों की विशेष FD योजना शुरू की है। 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों और 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन के लिए यह योजना 2 करोड़ रुपये तक की FD पर ऑफर की जा रही है। 600 दिनों की FD वाला ये प्लान कॉलेबल और नॉन कॉलेबल ऑप्शन के साथ आता है।

पीएनबी की स्पेशल FD

कॉलेबल ऑप्शन के तहत पीएनबी सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80 फीसदी का ब्याज दे रही है। नॉन कॉलेबल ऑप्शन के तहत आम लोगों को 7.05 फीसदी का ब्याज एफडी के तहत मिल रहा है। इसी ऑप्शन के तहत सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन 7.85 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। अब पीएनबी स्पेशल एफडी पर सबसे अधिक 7.85 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये नई दरें 11 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं।


PNB का खास ऑफर

ऑफर पर बोलते हुए पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ अतुल कुमार गोयल ने कहा कि हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों को बेस्ट क्लास ऑफर पेश करना है। इतनी अधिक एफडी दरों से बैंक ग्राहकों को अच्छा ऑप्शन दे रहा है। ताकी, ग्राहक अपनी सेविंग पर सबसे अधिक कमा सकें। मौजूदा ग्राहक इस स्कीम का फायदा PNB ONE app और इंटरनेट बैंकिग के माध्यम से उठा सकते हैं।

PNB स्पेशल 600 दिनों की FD पर इतना दे रहा है ब्याज

PNB की 600 दिनों की स्पेशल FD पर दे रहा हेै इतना ब्याज। PNB की 600 दिनों की स्पेशल FD पर दे रहा हेै इतना ब्याज।

 

ये हैं सामान्य FD की दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

1 साल से अधिक 599 दिनों तक: आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

600 दिन: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

601 दिन से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत

5 साल से लेकर 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत।

अगले 15 सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी 'आर्थिक-शक्ति' होगा भारत: FM निर्मला सीतारमण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।